JEE Main 2026 Scorecard: जेईई मेन 2026 परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 परीक्षा का स्कोरकार्ड डिजीलॉकर पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हो चुके कैंडिडेट अब DigiLocker प्लेटफॉर्म के जरिए अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह अपडेट एनटीए के ऑफिशियल X हैंडल से शेयर किया गया था। यह सुविधा परीक्षार्थियों को उनके आधिकारिक रिजल्ट डॉक्यूमेंट्स तक सुरक्षित और आसान एक्सेस देने के लिए शुरू की गई है, ताकि वे सिर्फ मुख्य परीक्षा पोर्टल पर निर्भर न रहें।
डिजीलॉकर सुविधा का एक और बड़ा फायदा यह है कि आपके दस्तावेज हमेशा सुरक्षित रहते हैं। आपको फिजिकल कॉपी खोने या खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ती। साथ ही, DigiLocker का उपयोग सरकारी मान्यता प्राप्त है, इसलिए आपका स्कोरकार्ड हर जगह वैध माना जाएगा।
जो कैंडिडेट पहली बार DigiLocker का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा और अपना आधार या मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।
स्कोरकार्ड में यह जानकारियां चेक करें
इससे पहले एनटीए ने 20 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर फाइनल जेईई मेन 2026 रिजल्ट घोषित किया था। जो छात्र क्वालिफाई कर चुके हैं, वे JoSAA काउंसलिंग 2026 में हिस्सा ले सकेंगे। यह एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान में प्रवेश के लिए 2 जून से शुरू होने वाली है। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स को jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। यह परीक्षा 17 मई को होगी और इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई है।