CISCE ICSE, ISC Result 2026: 11 बजे से पहले रोल नंबर रखें तैयार, ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

CISCE ICSE, ISC Result 2026: आज 11 बजे सीआईएससीई बोर्ड दोनों कक्षाओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। 4 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य स्रोतों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें रिजल्ट देखने का तरीका

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाना होगा।

CISCE ICSE, ISC Result 2026: आईसीएसई और आईएससी के 4 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए फैसले का दिन है। आज दिन में 11 बजे उनकी पूरे साल की मेहनत का फल मिल जाएगा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। शैक्षिक वर्ष 2025-26 में 10वीं-12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे और डिजिटल स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाना होगा। आज सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां वे अपना यूनिक UID, इंडेक्स नंबर और डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि डाल कर आसानी से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर पाएंगे। इस साल आईसीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक और आईएससी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं।

छात्र और अभिभावक ध्यान रखें कि सीआईएससीई में 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग मिनिमम मार्क्स तय किए गए हैं। 10वीं में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं, जबकि 12वीं में पास होने के लिए 35% अंक चाहिए होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 12वीं का स्तर 10वीं से ज्यादा कठिन होता है।

कैसे देखें ICSE और ISC रिजल्ट 2026?

10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाएं।


वहां Course Code (ICSE या ISC), अपना UID, Index Number और कैप्चा दर्ज करें।

इसके बाद ‘Show Result’ बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

रिजल्ट देखने के बाद ‘Print Result’ पर क्लिक करके आप 10वीं या 12वीं की मार्कशीट का प्रिंट निकाल सकते हैं।

SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

आईसीएसई और आईएससी के छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से एक मेसेज करना होगा और आपका रिजल्ट कुछ देर में मेसेज पर आ जाएगा।

10वीं के लिए : 'ICSE Unique ID' टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें।

12वीं के लिए : 'ISC Unique ID' टाइप करें और इसे इसी नंबर पर भेज दें।

रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें

  • डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
  • CISCE सेक्शन पर जाएं।
  • ISC या कक्षा 12 के परिणाम के लिए गेट क्लास 12 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें।
  • ICSE या कक्षा 10 के परिणाम के लिए गेट क्लास 10 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें।
  • अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना परिणाम देखें।

CBSE Class 12 th result 2026: कल नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट, सीबीएसई ने खारिज किया ओएसएम में गड़बड़ी का दावा और रिजल्ट पर दिया ये लेटेस्ट अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।