CISCE ICSE, ISC Result 2026: 99% से ऊपर रहा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, दोनों कक्षाओं में लड़कियों का वर्चस्व बरकरार

CISCE ICSE, ISC Result 2026: सीआईएससीई का रिजल्ट आज घोषित किया जा चुका है। आइसीएसई और आईएससी का कुल पास पर्सेंटेज 99% से ऊपर रहा। इस साल भी दोनों कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। आइए जानें देश का कौन से क्षेत्र बने सीआईएससीई परीक्षा में टॉपर

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
इस साल सीआईएससीई की दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 99% से ऊपर रहा।

CISCE ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं का रिजल्ट सुबह 11:00 बजे घोषित किया गया और ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के अलरपर स्कूलों के लिए CAREERS पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इस साल सीआईएससीई की दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 99% से ऊपर रहा। इतना ही नहीं, इस साल भी पिछले कई साल की तरह छात्राओं का पास पर्सेंटेज छात्रों से बेहतर रहा है। इस साल आईसीएसई के 2,957 स्कूलों में कुल 258,721 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि आइएससी के 1,553 स्कूलों के 103,316 छात्रों ने परीक्षा दी थी। आइएससी परीक्षा में 45 लिखित विषय शामिल थे। वहीं, आईसीएसई एग्जाम में 67 सब्जेक्ट थे।

कुल पास परसेंटेज 99% से ऊपर रहा

आईसीएसई और आईएससी दोनों का रिजल्ट इस साल भी शानदार रहा है। आईएससी एग्जाम में कुल पास परसेंटेज 99.13% रहा। लड़कियों ने 99.48% हासिल किया, जबकि लड़कों ने 98.81% हासिल किया। वहीं, आईसीएसई परीक्षा में, कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा, जिसमें लड़कियों का 99.46% और लड़कों का 98.93% रहा। लड़कियों ने दोनों परीक्षाओं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, दोनों के कुल पास पर्सेंटेज में बहुत अंतर नहीं है।

परीक्षा में हिस्सा लेने वाली लड़कियों की संख्या कम

आईएससी और आईसीएसई परीक्षा में लड़कों के मुकाबल कम लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस साल आईएससी में 54,118 लड़के और 49,198 लड़कियां शामिल हुईं, जो क्रमशः 52.38% और 47.62% हैं। वहीं, आईसीएसई परीक्षा में, 137,503 लड़के और 121,218 लड़कियों ने भाग लिया, जो कुल कैंडिडेट्स का 53.15% और 46.85% है।


दक्षिण भारत बना 12वीं का टॉपर, 10वीं में पश्चिम ने मारी बाजी

सीआईएससीई ने छात्रों के रिजल्ट के साथ क्षेत्रीय डेटा भी जारी किया है। इससे पता चलता है कि सभी क्षेत्रों ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, आईएससी परीक्षा में, दक्षिण क्षेत्र ने सबसे ज्यादा 99.87% पास परसेंटेज दर्ज किया। इस मामले में पश्चिम क्षेत्र 99.55% के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इसी तरह आईसीएसई में, पश्चित क्षेत्र 99.85% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि दक्षिण क्षेत्र 99.81% पास परसेंटेज के साथ उसके बाद रहा।

सभी कैटेगरी ने बच्चों ने दिया बढ़िया रिजल्ट

10वीं-12वीं के सभी श्रेणी के छात्रों ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अच्छा रिजल्ट दिया है। आईएससी में, शेड्यूल्ड कास्ट के कैंडिडेट्स ने 98.77% पास परसेंटेज दर्ज किया, जबकि शेड्यूल्ड ट्राइब के कैंडिडेट्स ने 98.84% हासिल किया। अन्य पिछड़ा वर्ग ने 99.12% और जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स ने 99.17% हासिल किया।

इसी तरह, आईसीएसई में, अनुसूचित जाति के कैंडिडेट ने 98.76%, अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट ने 98.07%, अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट ने 99.24%, और जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट ने 99.26% नंबर हासिल किए।

चौंकाने वाला है स्पेशल जरूरतों वाले छात्रों का नतीजा

विशेष जरूरत वाले छात्रों ने इस साल अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है। आईएससी में, सीखने में दिक्कत वाले 305 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 36 ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए। देखने में दिक्कत वाले 22 कैंडिडेट में से 9 ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।

आईसीएसई में, सीखने में दिक्कत वाले 1,313 कैंडिडेट शामिल हुए, जिनमें से 132 ने 90% से ज़्यादा नंबर हासिल किए। देखने में दिक्कत वाले 54 कैंडिडेट में से 17 ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।

ICSE ISC Results 2026 OUT: सीआईएससीई का रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई क्रैश, यहां जानें फिर कैसे देखेंगे रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।