CLAT 2027 Registration: कर लें तैयारी जल्द जारी होगा क्लैट 2027 का नोटिफिकेशन, जानें प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और परीक्षा का पैटर्न

CLAT 2027 Registration: लॉ कॉलेज में प्रवेश के लिए क्लैट 2027 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू हो सकता है। सीएनएलयू जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। इससे पहले जान लेते है क्लैट के लिए क्या है प्रवेश प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और परीक्षा का पैटर्न

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 1:45 PM
सीएनएलयू जल्द ही शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए क्लैट का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

CLAT 2027 Registration: कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए क्लैट परीक्षा क्वालिफाई करना जरूरी होता है। इसके स्कोर के आधार पर उन्हें देशभर के लॉ कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कंसोर्टियम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) जारी करता है। पिछले साल क्लैट परीक्षा दिसंबर में हुई थी, लेकिन इसके लिए पंजीकरण 01 अगस्त 2025 से शुरू हुए थे। इसलिए पिछले ट्रेंड के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएनएलयू जल्द ही शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए क्लैट का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकेंगे।

क्लैट 2027: नोटिफिकेशन कब आएगा?

पिछले साल के ट्रेंड्स को देखते हुए, कैंडिडेट उम्मीद कर सकते हैं कि क्लैट 2027 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई, 2026 के आसपास जारी होगा। आवेदन पोर्टल अगस्त में खुल सकता है और अक्टूबर, 2026 तक खुला रहेगा।

क्लैट 2027 के लिए जरूरी योग्यता

क्लैट के जरिए लॉ यूजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को 10+2 या इसके बराबर की परीक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ पास करना जरूरी है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा में 40% अंक होना अनिवार्य है। जबकि, लॉ पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों का 50% अंक के साथ एलएलबी डिग्री होना अनिवार्य है। SC/ST/PwD वालों को 45% अंक या इसके बराबर ग्रेड लाना होगा।

क्लैट 2027 आवेदन प्रक्रिया


  • क्लैट 2027 के लिए अप्लाई करने के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “CLAT 2027” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें और संबंधित प्रोग्राम के लिए अप्लाई करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, डिटेल्स सबमिट करें और आप क्लैट 2027 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर करें।

क्लैट 2027 परीक्षा पैटर्न

क्लैट यूजी परीक्षा पैटर्न

क्लैट यूजी परीक्षा में उम्मीदवारों की कॉम्प्रिहेंशन और रीजनिंग स्किल्स के साथ-साथ करंट अफेयर्स की जानकारी भी जाची जाती है। क्लैट यूजी दो घंटे की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय सवाल होंगे, हर सवाल एक नंबर का होगा। गलत जवाबों के लिए 0.25 नंबर काटे जाएंगे। इसमें इन विषयों से सवाल शामिल होंगे :

  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • करंट अफेयर्स, जिसमें जनरल नॉलेज भी शामिल है
  • लीगल रीजनिंग
  • लॉजिकल रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स

क्लैट पीजी परीक्षा पैटर्न

पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए क्लैट परीक्षा में अंडरग्रेजुएट जैसा ही पैटर्न होता है, लेकिन इसमें बहुविकल्पीय सवालों के बजाय ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होते हैं। इसमें सिर्फ एक सेक्शन होगा, जिसमें अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के जरूरी विषयों और कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, ज्यूरिस्प्रूडेंस, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, कॉन्ट्रैक्ट लॉ, टॉर्ट्स, फैमिली लॉ, क्रिमिनल लॉ, प्रॉपर्टी लॉ, कंपनी लॉ, पब्लिक इंटरनेशनल लॉ, टैक्स लॉ, एनवायर्नमेंटल लॉ, और लेबर और इंडस्ट्रियल लॉ से सवाल होंगे।

CBSE's 3-language policy: अंतरिम राहत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, सर्वोच्च अदालत ने पूछा, क्या अंग्रेजी को भारतीय भाषा मान लिया गया है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।