CSIR UGC NET जून 2025 एग्जाम का आंसर-की हुआ जारी, इस दिन तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

CSIR UGC Answer Key 2025: NET एनटीए ने 2 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार csirnet.nta.ac.in से आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 5:41 PM
प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2025 है

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 का एग्जाम दिए छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 2 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद इसका ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया गया है। अगर कोई छात्र प्रोविजनल आंसर-की से सटिस्फाई नहीं है तो वह इसके ऑब्जेक्शन विंडो पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन रेज कर सकता हैं।

कितना देना होगा शुल्क


प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को हर प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ सही सबूत देना जरूरी है। सभी आपत्तियों की जांच एक्सपर्ट की टीम करेगी और सही पाए जाने पर बदलाव फाइनल आंसर की में जोड़ दिए जाएंगे।

कब हुआ था एग्जाम

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देशभर के 218 शहरों में बने 416 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 1,95,241 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

कैसे दर्ज करवाए ऑब्जेक्शन

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "जून 2025 प्रोविजनल आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगा।

स्टेप 5: आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए 'ऑब्जेक्शन' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: 'करेक्ट ऑप्शन' कॉलम एनटीए का सही उत्तर दिखाता है। आपत्ति वाले प्रश्नों के चेकबॉक्स चुनें।

स्टेप 7: "फाइल चुनें" से सही आंसर अपलोड करें और "दावे सबमिट कर समीक्षा करें" पर क्लिक करें।

स्टपे 8: शुल्क का भुगतान करें और अंत में भविष्य की जरूरत के लिए इसको डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे ऑब्जेक्शन की जांच

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की ऑब्जेक्शन की जांच सब्जेक्ट एक्सपर्ट की एक टीम करेगी। अगर किसी ऑब्जेक्शन को सही पाया जाता है, तो आंसर की संशोधित की जाएगी और यह बदलाव सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार कर जारी किया जाएगा। किसी उम्मीदवार को उसकी ऑब्जेक्शन स्वीकार या अस्वीकार होने की जानकारी अलग से नहीं दी जाएगी। एक्सपर्ट द्वारा जारी की गई फाइनल आंसर की को ही मान्य माना जाएगा।

ChatGPT Study Mode: चैटजीपीटी ने लॉन्च किया नया फीचर! छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी मदद, जानें कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।