CSIR UGC NET Result 2025: सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून का एग्जाम दिए छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CSIR-UGC NET जून 2025 का रिजल्ट जारी करने वाली है। रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिलल्ट देख सकते है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
CSIR-UGC NET जून 2025 एग्जाम का आंसर की 1 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। ये एग्जाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए ली जाती है। परीक्षा का आयोजन मैथमेटिकल साइंसेस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लेनेटरी साइंसेस, केमिकल साइंसेस, लाइफ साइंसेस और फिजिकल साइंसेस में होता है।
1 अगस्त 2025 को NTA ने CSIR-UGC NET की आंसर की जारी किया था। उम्मीदवारों को हर सवाल पर शुल्क देकर आपत्ति जताने का मौका मिला था। अब एक्सपर्ट की टीम इन आब्जेक्शन की जांच कर रही है। अगर कोई आब्जेक्शन सही पाई जाती है, तो आंसर की में बदलाव किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल आसर की बनेगी इसी के बेस्ड पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी जाएगी कि उनकी आपत्ति स्वीकार हुई या नहीं।
सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई को पूरे देश में लगभग 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित हुई थी। जेआरएफ फेलोशिप पाने वाले उम्मीदवारों को पहले दो वर्षों के लिए महीने के 37,000 रुपये का वजीफा मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें सालाना 20,000 रुपये का आकस्मिक अनुदान भी सीधे दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को परिणाम और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए।