Get App

CTET 2026 Result: मार्च में ऑफीशियल वेबसाइट पर जारी होंगे सीटेट परिणाम, जानें कब आएगी आसंर की

CTET 2026 Result: सीटेट परीक्षा खत्म हो चुकी है और अब परीक्षार्थियों को आंसर की जारी होने और नतीजे जारी होने का इंतजार है। देश के 140 शहरों में 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने 7 और 8 फरवरी को ये परीक्षा दी थी। आइए जानें इसके परिणाम और आंसर की कब जारी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:18 PM
CTET 2026 Result: मार्च में ऑफीशियल वेबसाइट पर जारी होंगे सीटेट परिणाम, जानें कब आएगी आसंर की
आंसर की पर आपत्तियों के रिव्यू के बाद सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी 2026 परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

CTET 2026 Result: देश के 140 शहरों में 7 और 8 फरवरी को करीब 25 लाख परीक्षार्थियों ने सीटीईटी की परीक्षा दी है। अब इन उम्मीदवारों को परीक्षा की आंसर की और परिणाम का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और नतीजे के बारे में आधिकारिक जानकारी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी।

आमतौर पर सीटीईटी परीक्षा होने के 15 दिनों के अंदर सीबीएसई आंसर की जारी कर देता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई फरवरी के तीसरे हफ्ते तक ctet.nic.in पर सीटीईटी 2026 आंसर की जारी कर देगा। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में सीटीईटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

इस दिन आ सकती है आंसर की

पिछले रिकॉर्ड्स बतात हैं कि सीबीएसई सीटीईटी आंसर की जारी करने में ज्यादा वक्त नहीं लेता है। इसलिए, अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रोविजनल आंसर की 17 से 23 फरवरी 2026 के बीच जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओएमआर (OMR) शीट की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड की जाएंगी।

ऑब्जेक्शन विंडो और प्रक्रिया

सीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद ‘चैलेंज’ या ‘ऑब्जेक्शन’ विंडो खोल दी जाएगी, जो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए एक्टिव रहती है। अगर किसी अभ्यर्थी को सीटीईटी के किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो वह प्रति प्रश्न 1,000 रुपये (संभावित) का शुल्क जमा कर उसे चुनौती दे सकता है। अगर चुनौती सही पाई जाती है तो बोर्ड शुल्क वापस कर देगा, फिर उस आधार पर सीटीईटी फाइनल आंसर की में सुधार किया जाता है।

सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें