NASA summer internship 2026: कॉलेज छात्रों को समर इंटर्नशिप का मौका दे रहा नासा, जानें कैसे और कौन कर सकता है आवेदन?

NASA summer internship 2026: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कॉलेज छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी को रात तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए साइंस का बैकग्राउंड होना भी जरूरी नहीं है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी, 2026 है।

NASA summer internship 2026: अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने अपने 2026 समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की घोषणा की है। इसमें छात्रों को दुनिया भर में साइंस, इंजीनियरिंग और मिशन से जुड़े ऑपरेशन में अहम रोल निभाने का मौका मिलेगा। नासा की ये पेड इंटर्नशिप होगी। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने ऑफिस ऑफ STEM एंगेजमेंट प्रोग्राम के जरिए इंटर्नशिप आवेदन शुरू होने की पुष्टि की है। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए छात्र एक्टिव मिशन के ज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रोग्राम टीमों के साथ काम कर सकेंगे। समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी, 2026 को रात 11:59 बजे है। वहीं, फॉल 2026 सत्र के लिए एप्लीकेशन 22 मई, 2026 को बंद हो जाएंगे।

छात्रों को क्या मिलेगा इंटर्नशिप प्रोग्राम से?

हर साल, 2,000 से ज्यादा छात्र अलग-अलग जगहों पर एजेंसी के इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होते हैं। इंटर्न प्रोफेशनल मेंटरशिप के तहत सीधे ऑपरेशनल प्रोजेक्ट्स में योगदान देते हैं। यह इंटर्नशिप फुल टाइम या पार्ट टाइम उपलब्ध है। प्लेसमेंट देश भर के कई रिसर्च सेंटर्स में होते हैं। चयनित इंटर्न को उनके शैक्षिक स्तर के आधार पर स्टाइपेंड मिलता है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में सामान्य ऑफिस घंटों के दौरान काम करना होता है। खास बात ये है कि इस इंटर्नशिप के लिए गैर विज्ञान वर्ग के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

ये छात्र कर सकते हैं आवेदन

आवेदक की उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थानों के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवार इस प्रोग्राम का लाभ ले सकते हैं। कम से कम 3.0 GPA जरूरी है। आवेदकों ने 15 सेमेस्टर घंटे पूरे किए होने चाहिए। चयन के लिए अंग्रेजी की अच्छी समय होना जरूरी है। इंटरनेशनल इंटर्नशिप पार्टनर देशों के समझौतों के जरिए उपलब्ध हैं। ये रोल स्प्रिंग, समर और फॉल सेशन के दौरान होते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इंटरनेशनल भागीदारी ग्लोबल सहयोग को सपोर्ट करती है।

चयन के बाद आगे क्या?


अधिकारियों ने कहा कि इंटर्नशिप अक्सर एयरोस्पेस करियर की शुरुआत होती है। सैटेलाइट, रोबोटिक्स या एविएशन में रुचि रखने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

नासा समर इंटर्नशिप के लिए इस तरह करें आवेदन

  • नासा इंटर्नशिप वेबसाइट पर जाएं और OSTEM सेक्शन ढूंढें और समर 2026 देखें।
  • इंटर्नशिप सिर्फ कॉलेज स्तर के छात्रों के लिए है।
  • अपना रिज्यूमे और एक कवर लेटर तैयार करें।
  • आवेदन डेडलाइन से पहले ऑनलाइन सबमिट करें। (टाइम जोन जरूर चेक करें
  • आवेदन जमा करने के बाद, नासा आवेदन और आगे की प्रक्रिया की समीक्ष करेगा।

नासा इंटर्नशिप के लिए इस तरह तैयार करें अपनी एप्लिकेशन

  • उम्मीदवार को अपनी एकेडमिक उपलब्धियों, प्रोजेक्ट्स, अवॉर्ड्स और कामयाबियों को जरूर शामिल करें।
  • अपने एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के बारे में भी बताएं। इसमें स्कूल एथलेटिक टीम, म्यूजिकल ग्रुप, रॉकेट्री क्लब जैसी बातें जरूर जोड़ें।
  • आवेदन को दमदार बनाने के लिए जितने ज्यादा हो सके उतनी स्किल्स शामिल करें।
  • अगर आप मैथ्स या साइंस में अच्छे नहीं हैं, तो भी स्पेसफ्लाइट के लिए अपने पैशन को कम न होने दें। खुद को एक मौका दें।

UP Board Practical Exam 2026: प्रैक्टिकल परीक्षाओं में गड़बड़ी पर एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों और परीक्षकों को नोटिस जारी, कई केंद्रों पर हंगामा और मारपीट की खबरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।