CTET September 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है, जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर स्कूल अपनी रिक्तियों के आधार पर समय-समय पर उम्मीदवारों की भर्ती करते रहते हैं।
