CUET PG 2025 Result: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की के साथ यहां चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2025 की फाइनल आंसर की मंगलवार शाम को जारी कर दी थी। CUET PG की परीक्षा इस बार 157 विषयों में हुई थी, जिसका आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल तक चला था

अपडेटेड May 06, 2025 पर 10:41 PM
Story continues below Advertisement
CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

CUET PG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट दिए थे वे अपना परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर देख सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को NTA ने फाइनल आंसर की जारी की थी। वहीं आंसर की के बाद अब बुधवार को रिजल्ट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फाइनल आंसर की जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2025 की फाइनल आंसर की मंगलवार शाम को जारी कर दी थी। CUET PG की परीक्षा इस बार 157 विषयों में हुई थी, जिसका आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल तक चला था। CUET PG 2025 की परीक्षा 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 1 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार देशभर की केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्सेस में दाखिला लेने के पात्र माने जाएंगे।


CUET PG 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2025 रिजल्ट और स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी कर दिया है। इसकी जानकारी NTA के ऑफिशियल एक्स (Twitter) अकाउंट पर भी दी गई है।  एनटीए ने बताया कि सीयूईटी पीजी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर ही सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट जारी किया गया है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ये जानकारी भरनी होगी: सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।

  • एप्लिकेशन नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ (जन्म तिथि)
  • NTA ने बताया है कि यह रिजल्ट CUET PG की फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।