CUET PG 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से शुरू होगा एग्जाम

NTA ने CUET PG 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच CBT मोड में होगी, जिसमें करीब 4.11 लाख छात्र शामिल होंगे। एग्जाम रोज दो से तीन शिफ्ट में आयोजित होगा। विस्तृत शेड्यूल nta.ac.in पर उपलब्ध है

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:03 PM
Story continues below Advertisement
CUET PG 2026 की परीक्षा की शुरुआत 6 मार्च से होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की एग्जाम के लिए पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। CUET PG 2026 का ये एग्जाम 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस बार के एग्जाम में कुल 4,11,366 छात्र शामिल होने वाले हैं। सभी एग्जाम कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होंगी। एग्जाम हर दिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार विस्तृत टाइम टेबल और अन्य जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकते हैं।

पहला पेपर कौन सा होगा

CUET PG 2026 की परीक्षा की शुरुआत 6 मार्च से होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा 6 मार्च के अलावा 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 मार्च 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले दिन शिफ्ट-1 में योग (COQP21) का पेपर होगा। इसके साथ ही बायोमैकेनिक्स (COQP20), संस्कृत (LAQP03), उर्दू (LAQP37) और टेक्सटाइल डिजाइन (HUQP23) जैसे अन्य विषयों की परीक्षाएं भी शामिल हैं।


कब से होगा एग्जाम

यह परीक्षा हर दिन तीन अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक चलेगी, जबकि तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

किस लैंग्वेज में होगा एग्जाम

CUET PG 2026 का प्रश्न पत्र ज्यादातर विषयों के लिए हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। हालांकि कुछ विषयों में लैंग्वेज अलग रहेगी। 41 लैंग्वेज से जुड़े पेपर उसी संबंधित लैंग्वेज में होंगे। M.Tech और हायर साइंसेज के पेपर केवल इंग्लिश में होंगे। आचार्य पाठ्यक्रम के पेपर सिर्फ संस्कृत में लिए जाएंगे, लेकिन इंडियन नॉलेज सिस्टम और बौद्ध दर्शन के पेपर हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में मिलेंगे। वहीं हिंदू स्टडीज का पेपर हिंदी और इंग्लिश में आयोजित किया जाएगा।

कब जारी होगा स्लिप

परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप एग्जाम से करीब 10 दिन पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे CUET (PG) 2026 से जुड़े सभी अपडेट, दिशा-निर्देश और नोटिस के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

CUET PG का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया हर विश्वविद्यालय खुद संभालता है। NTA सिर्फ परीक्षा और परिणाम घोषित करता है। इसके बाद केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटियां अपने-अपने कोर्स के लिए काउंसलिंग की तारीख, मेरिट सूची और एडमिशन के नियम अलग से जारी करती हैं। दाखिले से जुड़ी सही और ताजा जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को उसी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए, जहां उन्होंने आवेदन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।