CUET UG 2025 Exam Date: सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित करने की तैयारी कर रहा NTA, जानें कब तक जारी होगा शेड्यूल

CUET UG 2025 Exam Date: विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की 8 मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिलहाल स्थगित हो सकता है। दो दिन बाद शुरू होने वाली एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। NTA ने परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल या डेटशीट तक जारी नहीं की है

अपडेटेड May 06, 2025 पर 1:07 PM
CUET UG 2025 Exam Date: आज एक अहम बैठक के बाद नई परीक्षा तारीखों की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है

CUET UG 2025 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) को स्थगित करने की तैयारी में है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' को सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस संबंध में आज यानी मंगलवार (6 मई) को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की 8 मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा फिलहाल स्थगित हो सकता है। दो दिन बाद शुरू होने वाली एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की अभी तक कोई तैयारी नहीं है। NTA ने परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल या डेटशीट जारी नहीं की है। इसीलिए इसे स्थगित करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है।

सूत्रों ने एक्सप्रेस को बताया कि NTA ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने में असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया है। नए एग्जाम शेड्यूल पर निर्णय लेने के लिए आज एनटीए और यूजीसी के बीच बैठक होगी। इसके बाद नई परीक्षा तारीखों की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

पता चला है कि सीयूईटी की तैयारी में देरी, जिसका एक बड़ा कारण पिछले रविवार को आयोजित नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करना है, के कारण एनटीए ने सीयूईटी आयोजित करने के लिए यूजीसी से अधिक समय मांगा है। यूजीसी परीक्षा के लिए मूल निकाय है, और एनटीए इसकी ओर से परीक्षा आयोजित करता है।


परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा में देरी से लाखों उम्मीदवारों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस साल परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक की अवधि 60 मिनट होगी। इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर प्रति दिन शिफ्ट की संख्या अलग-अलग होगी। इसमें प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट होने की उम्मीद है।

पिछले वर्षों के विपरीत इस बार NTA ने औपचारिक डेटशीट जारी नहीं किया है। इसके बजाय, एजेंसी से शहर की सूचना पर्चियों के माध्यम से सीधे परीक्षा डिटेल्स शेयर करने की उम्मीद है। ये पर्चियां उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्रों के शहर के बारे में सूचित करेंगी। इसमें विषयवार एगजाम डेट भी शामिल हो सकती हैं। देश भर के छात्र और अभिभावक डेटशीट में देरी पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

CUET-UG 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध बुलेटिन में दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Visa Free Travel: भारतीय अब बिना वीजा के इन 58 देशों की कर सकते हैं यात्रा, यहां देखें पूरी लिस्ट

CUET-UG 2025 के लिए उपस्थित होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को उस विश्वविद्यालय या संस्थान के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें वे आवेदन करना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।