Get App

CUET UG 2026: 28 मई को नहीं होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, एनटीए जल्द घोषित करेगा परीक्षा की नई तारीखें

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा 28 मई 2026 को पूरे देश में होने वाली थी। लेकिन एनटीए ने इस परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। बकरीद की छुट्टी 28 मई को घोषित होने के बाद एनटीए ने ये फैसला किया है। परीक्षा की नहीं तारीख अभी नहीं बताई गई है, लेकिन इसके जल्द घोषित होने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 10:57 AM
CUET UG 2026: 28 मई को नहीं होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा, एनटीए जल्द घोषित करेगा परीक्षा की नई तारीखें
एनटीए द्वारा इस परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

CUET UG 2026: देशभर में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) स्नातक (UG) की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के लिए यह अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से 28 मई 2026 को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। एनटीए द्वारा इस परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचने और नई तारीखों की सटीक जानकारी के लिए नियमित रूप से उसकी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या सीयूईटी यूजी पोर्टल https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करते रहें। जिन छात्रों की परीक्षा 28 मई को थी, उन्हें नया एडमिट कार्ड या अपडेटेड शिफ्ट जानकारी मिल सकती है।

इसके अलावा छात्र एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल cuet-ug@nta.ac.in से भी संपर्क कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए लगभग 15.68 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। साल 2025 की तुलना में यह संख्या करीब 2.14 लाख अधिक है, जिससे इस बार प्रतियोगिता और भी बढ़ गई है।

इस परीक्षा की शुरुआत 11 मई 2026 से हो चुकी है और ये 31 मई 2026 तक कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बीच 28 मई को दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा को बकरीद के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें, सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा भारत की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें