CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा और धार्मिक चिह्न, जानें 11 मई से शुरू हो रही परीक्षा में एनटीए ने किन चीजों की दी है इजाजत

CUET UG 2026: सीयूईटी स्नातक की परीक्षा 11 मई से देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 मई तक आयोजित की जाएगी। स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में ड्रेसकोड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आइए जानें परीक्षार्थी इस परीक्षा में क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं

अपडेटेड May 09, 2026 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
सोमवार, 11 मई, 2026 से सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू हो रही है।

CUET UG 2026: देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड यूनिवर्सिटी राज्य विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन करता है। यह परीक्षा स्नातक और परास्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। सोमवार, 11 मई, 2026 से सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू हो रही है। एनटीए द्वारा यह परीक्षा 31 मई तक देश के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी।

इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना भाग्य आजमाने उतरेंगे। एनटीए ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। इसमें सीयूईटी यूजी ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। एनटीए ने इस परीक्षा में लोगों की धार्मिक भावनाओं और परीक्षार्थियों की विशेष जरूरतों का ध्यान रखते हुए गाइडलाइन जारी की है। यह निर्देश एजेंसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी उपलब्ध हैं।

सीयूईटी यूजी 2026 ड्रेस कोड


परीक्षा केंद्र क्या पहनकर जाएं?

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए एनटीए की एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि उम्मीदवार हल्के रंग के कपड़े पहनें। सफेद रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दी गई है। जूतों के मामले में भी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आप साधारण जूते, चप्पल या हल्की हील्स पहन सकते हैं। भारी वर्क वाले कपड़े या मोटे सोल वाले जूतों से बचना चाहिए क्योंकि इनमें चेकिंग के दौरान समय ज्यादा लग सकता है।

धार्मिक प्रतीकों पर राहत

इस बार सीयूईटी यूजी 2026 में छात्रों को कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की स्पष्ट अनुमति दी गई है। इसके अलावा, ‘ऑब्जेक्ट्स ऑफ फेथ’ यानी विश्वास से जुड़ी चीजें (जैसे कड़ा या कृपाण आदि) पहनने की अनुमति भी है। लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को सेंटर पर समय से काफी पहले पहुंचना होगा जिससे सुरक्षा जांच सही तरीके से पूरी की जा सके।

मौसम का भी रखा ख्याल

मई की गर्मी के बीच अगर कहीं मौसम बदलता है या किसी उम्मीदवार को ठंड का अहसास होता है तो एनटीए ने ऊनी कपड़े पहनने की भी छूट दी है। हालांकि, कलावा की तरह ही ऊनी कपड़े पहनने वाले उम्मीदवारों को भी सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करना होगा और अतिरिक्त चेकिंग के लिए जल्दी रिपोर्ट करना होगा।

एग्जाम हॉल में इन चीजों की होगी इजाजत

एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पानी की पारदर्शी बोतल ले जाने की अनुमति है। आर-पार साफ दिखने वाली बोतल होनी चाहिए, प्रिंटेड या रंगीन बोतलें नहीं चलेंगी। मोबाइल, घड़ी, गैजेट्स या किसी भी तरह के कागज (एडमिट कार्ड के अलावा) पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की टाइमलाइन

सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में न होकर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। भारत के साथ-साथ विदेशी शहरों में भी केंद्र बनाए गए हैं।

School Holiday 2026: सूरज के चढ़ते तेवर देख दिल्ली, यूपी और राजस्थान के स्कूलों में घोषित हुईं गर्मियों की छुट्टियां, जानें आपके राज्य का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।