CUET UG 2026 Result: इतने उम्मीदवारों के आए 100 परसेंटाइल, जानें कैसा रहा रिजल्ट और अब 49 यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाएगा ये स्कोर

CUET UG 2026 Result: इस साल सीयूईटी यूजी में 22 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवरों को उनके स्कोर के आधार पर देश की 49 यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल सकेगा। आइए जानें कौन से हैं ये विश्वविद्यालय और कैसा रहा है इस साल का रिजल्ट

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 11:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर के आधार पर देश की 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CUET UG 2026 Result: एनटीए ने इस साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर अपना स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल के रिजल्ट की खास बात ये है कि इस बार केवल एक छात्र ने अपने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किया है। वहीं, 22 छात्रों ने तीन विषयों में, 180 छात्रों ने दो विषयों में और कुल 3,214 छात्रों ने एक-एक विषय में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है।

सीयूईटी यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब उम्मीवारों को उनके स्कोर मिल चुके हैं। इसके आधार पर अब वे देश की 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के योग्य है। सीयूईटी यूजी स्करोर के आधार पर ये उम्मीदवार 200 से अधिक विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाले स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसलिए अब ये सभी संस्थान प्रवेश के लिए अपनी-अपनी व्यवस्थाओं के आधार पर कटऑफ जारी करेंगे। ये कटऑफ सीयूईटी स्कोर, आवेदकों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण नीतियों जैसे फैक्टर के आधार पर तैयार होता है।

सीयूईटी यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर प्रवेश देने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटीज

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), हिमाचल प्रदेश केंद्रीय यूनिवर्सिटी, जम्मू केंद्रीय यूनिवर्सिटी, झारखंड केंद्रीय यूनिवर्सिटी, असम यूनिवर्सिटी, सिलचर, कर्नाटक केंद्रीय यूनिवर्सिटी, कश्मीर केंद्रीय यूनिवर्सिटी, केरल केंद्रीय यूनिवर्सिटी, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, ओडिशा केंद्रीय यूनिवर्सिटी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी (HNBGU), मणिपुर यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), पंजाब केंद्रीय यूनिवर्सिटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ (IIT Dharwad), मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली, राजस्थान केंद्रीय यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी, मिजोरम यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी, दक्षिण बिहार केंद्रीय यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नागालैंड यूनिवर्सिटी, आंध्र प्रदेश केंद्रीय यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु केंद्रीय यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी, गुजरात केंद्रीय यूनिवर्सिटी, डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी यूनिवर्सिटी, उत्तर-पूर्वी पर्वतीय यूनिवर्सिटी (NEHU), हरियाणा केंद्रीय यूनिवर्सिटी, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी केंद्रीय यूनिवर्सिटी, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन यूनिवर्सिटी, गसम्मक्का-सरक्का केंद्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी, सिक्किम यूनिवर्सिटी, दक्षिण एशियाई यूनिवर्सिटी, तेजपुर यूनिवर्सिटी, अंग्रेजी और विदेशी भाषा यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद, अंग्रेजी और विदेशी भाषा यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), हैदराबाद यूनिवर्सिटी, विश्व-भारती यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय अब जल्द अपने एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेंगे। उम्मीदवारों को यहां अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कैंडिडेट्स को काउंसलिंग शेड्यूल, कट-ऑफ की जानकारी और एडमिशन से जुड़े अपडेट के लिए अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट रेगुलर चेक करते रहें।


CUET UG Result 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट पर फटाफट चेक करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।