Delhi Metro For CBSE Students: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो का खास तोहफा, एडमिट कार्ड दिखाते ही हर कदम पर मिलेगी राहत

Delhi Metro For CBSE Students: सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को दिल्ली मेट्रो ने खास सुविधा देने की घोषणा की है। बोर्ड परीक्षा के छात्रों को दिल्ली मेट्रो में एडमिट कार्ड दिखाने पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। आइए जानें

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement
मेट्रो स्टेशनों पर खास सेंट्रलाइज्ड अनाउंसमेंट किए जाएंगे।

Delhi Metro For CBSE Students: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में देने वाले छात्रों के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परीक्षा केंद्र समय से पहुंचाने में दिल्ली मेट्रो भी अपना योगदान देगा। डीएमआरसी ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मेट्रो स्टेशनों पर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए लिए खास इंतजाम किए गए हैं। डीएमआरसी के इस कदम से शहर भर में अपनी परीक्षाओं के लिए आने-जाने वाले लाखों स्टूडेंट्स को फायदा होने की उम्मीद है।

डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, ‘डीएमआरसी ने परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए आसान और बिना परेशानी वाली यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम किए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि डीएमआरसी, सीआइएसएफ के साथ पार्टनरशिप में परीक्षा के दिनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर खास सुविधा उपाय लागू कर रहा है।

बता दें, 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेंगी। डीएमआरसी ने साफ किया है कि जिन छात्रों के पास सीबीएसई का एडमिट कार्ड होगा, उन्हें सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) और टिकट काउंटरों पर प्राथमिकता दी जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि छात्र मानसिक तनाव से मुक्त रहकर समय पर अपने एग्जाम सेंटर पहुंच सकें।


बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मेट्रो स्टेशनों पर होंगे ये खास इंतजाम

डीएमआरसी की रिलीज के अनुसार, मेट्रो स्टेशनों पर खास सेंट्रलाइज्ड अनाउंसमेंट किए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स के पास सीबीएसई बोर्ड का एडमिट कार्ड होगा, उन्हें मेट्रो स्टेशनों पर सिक्योरिटी चेक के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। सुरक्षा जांच के दौरान तैनात कर्मचारी एडमिट कार्ड देखने के बाद छात्रों को लाइन में आगे आने की अनुमति देंगे। साथ ही, उन्हें टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) सेंटर पर टिकट खरीदते समय भी वरीयता दी जाएगी।

क्या मेट्रो स्टेशनों पर छात्रों के लिए अलग से लाइन होगी?

मेट्रो स्टेशनों पर अक्सर सुबह के समय दफ्तर जाने वालों की भारी भीड़ होती है। ऐसे में 10वीं और 12वीं के छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइनों में लगकर अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। यह व्यवस्था खासतौर पर उन स्टेशनों पर ज्यादा प्रभावी रहेगी, जिनके पास बड़े परीक्षा केंद्र स्थित हैं।

BSEB Class 10 girl suicide: परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली तो 10वीं की छात्रा ने दे दी जान, देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने का मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।