Delhi Nursery Admission List 2026-27 released: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 1 में अपने बच्चे के दाखिले की उम्मीद लगाए अभिभावकों के लिए बड़ा अपडेट है। राज्य के 1700 से ज्यादा निजी स्कूलों ने 2026-27 शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची स्कूलों ने अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। स्कूलों ने इसके साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की है। कई स्कूलों ने लगभग 200 छात्रों को पहली सूची में शॉर्टलिस्ट किया है और तकरीबन 100 छात्रों का नाम वेटिंग लिस्ट में डाला है।
