UP Board Exam 2026: नंबर अपलोड करने की व्यवस्था में बदलाव के साथ आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, जानें इस बार कैसे मिलेंगे नंबर?

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड ने इस साल प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन एप के जरिए दर्ज करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। आइए जानें क्या है ये बदलाव और इस बार छात्रों को कैस मिलेंगे नंबर

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
इस साल प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन एप के जरिए दर्ज करने की व्यवस्था में बदलाव किया है।

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड ने इस साल प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को ऑनलाइन एप के जरिए दर्ज करने की व्यवस्था में बदलाव किया है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल अंक अपलोड करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को समाप्त करने के लिए यह बदलाव किया है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन एप के जरिए अपलोड करने की व्यवस्था पिछले साल शुरू की थी। इस साल इस व्यवस्था में संशोधन करते हुए दो बार अंक अपलोड करने की व्यावस्था बनाई है।

प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की संशोधित व्यवस्था के तहत परीक्षक एक बार एप पर अंक अपलोड करेंगे। इसके बाद सिस्टम उन्हीं छात्रों के नंबर दोबारा अपलोड करने के लिए फिर से विंडो खोलेगा और परीक्षक उसमें अंक भरेंगे। सिस्टम दोनों सूचियों का मिलान करेगा और विसंगति मिलने पर दोनों अंक प्रदर्शित करेगा। विसंगति होने पर परीक्षक को उसमें सुधार करने की सुविधा प्राप्त होगी। परीक्षक एक बार में सिर्फ 80 छात्रों के अंक ही अपलोड कर सकते हैं। सिस्टम एक दिन में किसी परीक्षक की इससे ज्यादा एंट्री को स्वीकार नहीं करेगा।

शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के कंप्यूटर शिक्षक विश्वनाथ मिश्र के अनुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षक के मोबाइल एप पर लॉग-इन करने के बाद सिस्टम वर्तमान के जिओ पैरामीटर का पूर्व में दर्ज पैरामीटर से सत्यापित करेगा। दोनों के बीच दूरी निर्धारित सीमा में होने पर ही प्रायोगिक परीक्षा की अनुमति मिलेगी।

ऑनलाइन ही शिकायत-सुझाव भी दे सकेंगे परीक्षक

प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में परीक्षक शिकायत-सुझाव भी ऑनलाइन माध्यम से ही दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षकों को वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर अपने विवरण (यूजर आईडी एवं पासवर्ड) से लॉग-इन करना होगा। यहां एक बॉक्स में वे अपने सुझाव/शिकायत लिख सकते हैं। वैकल्पिक रूप से वे अवलोकन/शिकायत कागज पर लिखकर उसे ब्राउजर पर अपलोड भी कर सकते हैं। शिकायत या सुझाव देने वाले परीक्षक के स्थान (लोकेशन) का सत्यापन नहीं होगा। परीक्षक अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके किसी भी स्थान से अपने शिकायत या सुझाव अपलोड कर सकते हैं।

World University Rankings 2026: सब्जेक्ट आधारित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की लिस्ट जारी! US-UK का दबदबा, भारत की इन यूनिवर्सिटी को मिली जगह


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।