CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए सभी परीक्षार्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। निजी छात्र बोर्ड की वेबसाइट से खुद इसे डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि नियमित छात्रों को इनका वितरण स्कूल करेंगे। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए ये बहुत नाजुक समय होता है। इसमें अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचने के लिए सभी जरूरी डीटेल्स ध्यान से देख लेनी चाहिए। आइए जानें इनके बारे में :
एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स
छात्रों के लिए खास निर्देश
ड्रेस कोड और एडमिट कार्ड : छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहननी है और सीबीएसई का जारी किया हुआ एडमिट कार्ड और सिर्फ वही स्टेशनरी साथ लाने होंगे जिनकी इजाजत है।
परीक्षा से पहले सेंटर की पहचान : बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले कैंडिडेट्स को सेंटर जरूर देख लेना चाहिए।
एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन : एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी और फोटोग्राफ चेक कर वेरिफाई करें और तय जगह पर साइन करें।
इन्हें परीक्षा केंद्र न ले जाएं : एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फरेन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कोई भी बैन चीज ले जाने की गलती न करें।
नियमों का पालन : कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना और उनका पालन करना होगा।
सोशल मीडिया गाइडलाइंस : किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहें फैलाने या एग्जाम से जुड़ी कोई भी चीज शेयर करने से बचना चाहिए।