RBI New Vacancy 2026: फार्मेसी से ग्रेजुएट के लिए आरबीआई दे रहा बिना परीक्षा नौकरी का मौका, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

RBI New Vacancy 2026: आरबीआई में फार्मेसी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले युवओं के लिए भर्ती का मौका है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की जारीकारी कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन 9 मार्च शाम 5 बजे तक जमा करना है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
यह भर्ती प्रक्रिया फार्मेसी से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

RBI New Vacancy 2026: देश के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय बैंक कुछ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह भर्ती प्रक्रिया फार्मेसी से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खास बात ये है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध और जानकारी आधिकारिक वेबसाइ www.rbi.org.in से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के एप्लिकेशन फॉर्म निर्धारित पते पर 9 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए।

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती की मुख्य बातें

भर्ती आयोग : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), गुवाहाटी

पद : फार्मासिस्ट

ऑफिशियल वेबसाइट : www.rbi.org.in

आवेदन शुरू होने की तारीख : 08 फरवरी 2026


आवेदन करने की आखिरी तारीख : 09 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक

पदों की संख्या : 02

सैलरी : वेतन प्रति घंटे 400/- के हिसाब से मिलेगा। हर दिन 5 घंटे से ज्यादा काम नहीं होगा। हफ्ते में 30 घंटे से ज्यादा की समय अवधि नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू

फॉर्म कहां भेजें? : रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, हम्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (रिक्रूटमेंट सेक्शन), स्टेशन रोड, पानबजार, गुवाहटी 781001

आरबीआई फार्मासिस्ट भर्ती के लिए योग्यता

कैंडिडेट्स के पास 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। इन पदों पर वो उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास फार्मेसी में बैचलर की डिग्री (बी.फार्मा) है। डिग्री के अलावा उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर होना भी जरूरी है। साथ ही उनके पास फार्मासिस्ट के तौर पर न्यूनतम 2 साल का काम का अनुभव। कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की साधारण जानकारी भी होनी चाहिए।

इस तरह करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से भर्ती के नोटिफिकेशन पर जाएं।
  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद नोटिफिकेशन में Annex-I में Applicant for Engagement as Part Time Pharmacist on Contract Basis with Fixed Hourly Remuneration वाले पेज पर जाएं।
  • फॉर्म में अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, डोमिसाइल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, नेशनैलिटी, एक्सपीरियंस आदि संबंधित सभी जानकारी लिख दें।
  • नीचे अपने हस्ताक्षर करें और तारीख, जगह लिख दें।
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को टेबल में बताए निर्धारित फॉर्मेट में भेज दें।
  • इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों से बैंक द्वारा संपर्क किया जाएगा।
  • इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करते रहना चाहिए।

RBI Grade A and B recruitment 2026: आरबीआई में ग्रेड A और B के 21 पदों के लिए आवेदन शुरू, 26 फरवरी शाम 6 बजे तक करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।