Delhi School Result 2026: कब जारी होगा क्लास 9 और 11 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Delhi School Result 2026: शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा अप्रैल 2026 में कक्षा 9 और 11 के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई की तैयारी में मदद मिलेगी

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 12:37 PM
Story continues below Advertisement
Delhi School Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले edudel.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

राजधानी दिल्ली में कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, क्योंकि उनका रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। शिक्षा निदेशालय द्वारा अप्रैल 2026 में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक काफी समय से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में रिजल्ट डेट को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें जरूरी जानकारी जैसे स्टूडेंट आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों में उत्साह और हल्की चिंता दोनों देखने को मिल रही है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक और डाउनलोड


रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले edudel.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज के “What’s New” सेक्शन में जाकर “Results 2025-26” लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद क्लास, स्टूडेंट आईडी, सेक्शन और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

पास-फेल के बाद क्या होगा आगे?

जो छात्र परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगली कक्षा 10 या 12 में प्रमोट कर दिया जाएगा। वहीं, जो छात्र पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

गलती होने पर क्या करें?

अगर किसी छात्र को अपनी मार्कशीट में कोई भी गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, फिजिकल रिपोर्ट कार्ड और विस्तृत मूल्यांकन भी स्कूल के माध्यम से ही दिए जाएंगे।

मार्कशीट में मिलेगी ये जरूरी जानकारी

रिजल्ट में छात्र की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और फोटो शामिल होगी।

साथ ही स्कूल का नाम, कक्षा, सेक्शन, रोल नंबर जैसी एकेडमिक डिटेल्स भी दी जाएंगी।

हर विषय के थ्योरी, प्रैक्टिकल और इंटरनल नंबर, ग्रेड, CGPA और प्रतिशत भी मार्कशीट में शामिल होंगे।

इसके अलावा पास, फेल या प्रमोटेड स्टेटस भी स्पष्ट रूप से बताया जाएगा।

NIOS छात्रों के लिए राहत भरी खबर

पत्राचार विद्यालय ने National Institute of Open Schooling से जुड़े उन छात्रों को एक और मौका दिया है, जो प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। यह अंतिम अवसर उन छात्रों के लिए है जो मार्च 2026 की परीक्षाओं से किसी कारणवश चूक गए थे, ताकि वे अपना शैक्षणिक साल बचा सकें।

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें कहां देखें सबसे पहले

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।