DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में फेज 2 एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें डिटेल्स प्रोसेस

Delhi University UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 8 जुलाई, 2025 से डीयू यूजी एडमिशन CSAS फेस 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट कोर्ट में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 2:31 PM
Delhi University UG Admissions 2025: डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जुलाई, 2025 है

Delhi University UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने मंगलवार यानी 8 जुलाई, 2025 से अपने कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत यूजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। जो छात्र CUET UG 2025 एग्जाम पास कर चुके हैं वे अब अपनी पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करेंगे

एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2025 है। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी की 69 कॉलेजों में कुल 71,624 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। डीयू में एडमिशन के लिए इस साल कुछ नए स्टेप्स जोड़े गए हैं जिससे छात्रों को दिक्कत न हों

फेस 1 के डेटा के लिए करेक्शन विंडो 11 जुलाई को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। जिन छात्रों ने पहले राउंड के एडमिशन प्रोसेस के लिए अप्लाई किया था। वह छात्र भी तय डेट्स में प्रोग्राम का चयन और डीयू कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा अगर पहले राउंड में अप्लाई करने वाले जिन भी उम्मीदवारों से फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है, वह CSAS पोर्टल पर 11 जुलाई को रात 11 बजे तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं

ध्यान रहे कि करेक्शन विंडो को एक बार इस्तेमाल कर सकते हैंइसके लिए आपको फॉर्म खोलना होगा। फिर एक ही प्रयास में करेक्शन करना होगाएक बार सबमिट किया गया फॉर्म फिर से नहीं खुलेगासिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई, 2025 को घोषित की जाएगीपरफॉर्मेंस चेंज विंडो भी 15 जुलाई को खुलेगीफिर 16 जुलाई, 2025 को बंद होगीफर्स्ट सीट अलॉटमेंट लिस्ट 19 जुलाई, 2025 को शाम पांच बजे जारी की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने फेस-I को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, उन्हें मानदंडों को पूरा करने के अधीन, अपने पसंदीदा कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन को चुनने के लिए अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा। फर्स्ट और सेकंड राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद फर्स्ट सीट अलॉटमेंट जारी होगा। इस दौरान जिन भी छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी। उनको निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


- सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।

- अब होम पेज पर उपलब्ध DU UG Admission CSAS Phase 2 registration लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करना होगा।

- फिर रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आवेदन पत्र भरें।

- अब आवेदन शुल्क (यदि कोई हो) का भुगतान करें।

- इसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का आखिरी मौका आज, जानें आसान स्टेप और शुल्क डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।