Get App

DU PG Admission 2026: सीयूईट के स्कोर के बिना नहीं मिलेगा डीयू के पीजी कोर्स में प्रवेश, 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन

DU PG Admission 2026: डीयू के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीयूईटी का स्कोर जरूरी होगा। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और सीट आवंटन होगा। डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी एडमिशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 2:50 PM
DU PG Admission 2026: सीयूईट के स्कोर के बिना नहीं मिलेगा डीयू के पीजी कोर्स में प्रवेश, 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन
पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए सीयूईटी-पीजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी।

DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के परास्नातक (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के निर्धारित पोर्टल पर 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं। डीयू के इन पीजी कोर्स में दाखिला इस बार भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। अभी यूनिवर्सिटी ने केवल दो साल वाले पीजी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, एक साल के मास्टर प्रोग्राम में दाखिले के लिए बाद में अलग पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे जाएंगे।

सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट

डीयू प्रशासन के अनुसार, पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए सीयूईटी-पीजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी। इसलिए छात्रों को सबसे पहले सीयूईटी-पीजी परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। इसके बाद विश्वविद्यालय सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पीजी के लिए एक और 2 साल के मास्टर डिग्री कोर्स

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी पढ़ाई के दो विकल्प उपलब्ध होंगे एक साल और दो साल के मास्टर डिग्री कोर्स। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर के हिसाब से विकल्प चुनने में आसानी होगी।

आवेदन शुल्क

डीयू पीजी प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को हर कोर्स के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए यह शुल्क 250 रुपये प्रति कार्यक्रम रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें