How to Join NASA: चांद-सितारों की दुनिया को करीब से जानने के लिए जॉइन करना चाहते हैं नासा, तो यहां समझें पूरी डीटेल

How to Join NASA: ब्रह्मांड के रहस्यों में दिलचस्पी रखने वाले ढेरों युवा नासा के साथ जुड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें काफी पहले से तैयारी शुरू करनी होता है। आइए जानें नासा में नौकरी पाने के लिए जरूरी सभी डीटेल

अपडेटेड May 18, 2026 पर 12:02 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय नागरिक भी नासा के साथ जुड़ने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

How to Join NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़ने का सपना देश के ढेरों युवाओं का होता है। लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि नासा में सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही नौकरी पा सकते हैं। ये तथ्य पूरी तरह गलत नहीं है, पूरी तरह सही भी नहीं है। नासा में परमानेंट नौकरी के लिए अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है। मगर, भारतीय नागरिक भी नासा के साथ जुड़ने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

नासा में एंट्री पाने के कई रास्ते हैं, जैसे अमेरिकी नागरिकता, टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटीज में प्रवेश, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) और नासा के जॉइंट प्रोजेक्ट। लेकिन भारतीय छात्र के रूप में नासा में जगह बनाने के लिए आपको कौन से कोर्स करने होंगे, क्या योग्यता चाहिए और वहां कितनी सैलरी मिलती है? इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानें इसके बारे में।

नासा से जुड़ने के रास्ते

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि नासा से जुड़ने वाला हर शख्स अंतरिक्ष यात्री ही नहीं होता। वहां वैज्ञानिक, इंजीनियर, डेटा एक्सपर्ट और टेक्नीशियन की बहुत बड़ी टीम काम करती है। नासा से जुड़ने के लिए STEM (Science, Technology, Engineering, and Mathematics) फील्ड की पढ़ाई करना जरूरी है।

ये पाठ्यक्रम होंगे मददगार


  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल या रोबोटिक्स इंजीनियरिंग।
  • एस्ट्रोफिजिक्स (Astro-physics), एस्ट्रोनॉमी, जियोलॉजी, डेटा साइंस या क्वांटम फिजिक्स।
  • नासा में रिसर्च पदों के लिए किसी टॉप संस्थान से मास्टर डिग्री (M.Tech/MS) या पीएचडी (Ph.D.) करना जरूरी है।

नासा से जुड़ने के लिए पात्रता नियम

नासा में सीधे परमानेंट नौकरी के लिए अमेरिकी नागरिकता अनिवार्य है। यह नासा का सख्त नियम है।

भारतीय नागरिकों के लिए विकल्प

भारतीय छात्र MIT, स्टैनफोर्ड, कैलटेक जैसी टॉप अमेरिकी यूनिवर्सिटीज से एमएस या पीएचडी करते हुए ग्रीन कार्ड और अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नासा स्पेसएक्स, बोइंग, लॉकहीड मार्टिन जैसी कई निजी कंपनियों और रिसर्च लैब के साथ मिलकर काम करता है। इनमें विदेशी नागरिकों को नौकरी मिल सकती है और इनके जरिए आप नासा के प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।

नासा में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?

USAJOBS पोर्टल : अगर आपके पास अमेरिकी नागरिकता या वैध वर्क परमिट है तो आप अमेरिका सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट usajobs.gov पर जाकर सीधे नासा की वैकेंसीज के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

नासा इंटरनेशनल इंटर्नशिप (NASA I2): नासा चुनिंदा देशों के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाता है। इसके लिए नासा की ऑफिशियल वेबसाइट के इंटरनेशनल इंटर्नशिप पेज पर नजर रखें।

इसरो (ISRO) के जरिए : भारत की अपनी स्पेस एजेंसी इसरो और नासा कई जॉइंट मिशन (जैसे NISAR सैटेलाइट प्रोजेक्ट) पर काम करते हैं। इसरो में वैज्ञानिक बनकर भी नासा के साथ काम करने का गौरव पा सकते हैं।

नासा में इन पदों पर नौकरी के मिलते हैं अवसर

नासा में योग्यता के हिसाब से बेहतरीन रोल्स पर नौकरी मिल सकती है :

  • मिशन स्पेशलिस्ट/एस्ट्रोनॉट
  • एयरोस्पेस इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट
  • प्लैनेटरी साइंटिस्ट

नासा में सैलरी

नासा में सैलरी अमेरिकी सरकार के ‘जनरल शेड्यूल’ (GS) पे-स्केल के आधार पर तय होती है। यहां शुरुआती सैलरी भी बेहद शानदार होती है:

  • शुरुआती सैलरी लगभग $65,000 से $90,000 सालाना (करीब 54 लाख से 75 लाख रुपये)।
  • सीनियर वैज्ञानिकों और एस्ट्रोनॉट्स की सैलरी $120,000 से $160,000+सालाना (1 करोड़ से 1.35 करोड़ रुपये से अधिक)।

CBSE Class 12 Results Controversy: खराब रिजल्ट के आरोपों पर सीबीएसई ने दी सफाई, जानिए ओएसएम पर बोर्ड ने क्या कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।