Delhi New school Management Elections: दिल्ली के सरकारी स्कूल में नई स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के चुनाव 6 अगस्त को

Delhi school Management Elections: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए नई मैनेजमेंट कमिटी के चुनाव की तारीख तय कर दी है। यह चुनाव अगले महीने होगा। अप्रैल में पुरानी कमिटियां भंग कर दी गई थीं।

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में नई स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगले महीने होने वाले इस चुनाव में सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए नई मैनेजमेंट कमिटी का चुनाव होगा। अप्रैल में पुरानी कमिटियां भंग कर दी गई थीं।

6 अगस्त को चुनाव और 8 को नतीजे जारी

दिल्ली में 1000 से ज्यादा सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं। इन सभी के लिए नई एसएमसी बनाई जाएंगी। दिल्ली एजुकेशन डायरेक्टरेट ने अप्रैल में सभी पुरानी कमिटियों को भंग कर दिया था। अब निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर उसके अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नई एसएमसी के लिए चुनाव 6 अगस्त को कराने की जानकारी दी है। इसके नतीजे 8 अगस्त को जारी किए जाएंगे। निदेशालय ने पेरेंट्स को 31 जुलाई तक नामांकन कराने का मौका दिया है। इससे पहले अप्रैल में 9 मई को चुनाव की तारीख तय की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया।

पेरेंट्स 31 जुलाई तक भर सकते हैं नॉमिनेशन

इसके लिए सभी स्कूलों से पेरेंट्स के नॉमिनेशन 31 जुलाई तक भरने के लिए कहा गया है। इस बार सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (डीडीई) सामाजिक कार्यकर्ताओं को एसएमसी के लिए चुनेंगे।

परमानेंट कोर ग्रुप की सिफारिश पर सोशल वर्कर को चुनेंगे डीडीई


डीडीई तीन सदस्यों के परमानेंट कोर ग्रुप की सिफारिशों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को चुनेंगे। कोर ग्रुप में हेड और दो टीचर हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं से आवेदन पहले ही मांगे जा चुके हैं, जो नहीं दे पाए थे, उनके पास फिर से मौका है।

इस तरह होगा चुनाव

सुबह की शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों में सुबह 8 से 11 और शाम की शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 1 से 4 बजे चुनाव होंगे। हर स्कूल की एसएमसी में 16 सदस्य होंगे, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा 12 पेरेंट्स सदस्य होंगे, स्थानीस निकाय से चुना गया एक प्रतिनिधि होगा, एक मेंबर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता और एक शिक्षक सदस्य होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।