FMGE जून सेशन 2025 का रिजल्ट जारी, natboard.edu पर ऐसे करें चेक

FMGE Result 2025 OUT: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल साइंस के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार 21 अगस्त, 2025 को या उसके बाद NBEMS के आधिकारिक पोर्टल से अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 11:40 PM
Story continues below Advertisement
FMGE Result 2025 OUT: मेडिकल छात्र natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

FMGE Result 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने बुधवार (13 अगस्त, 2025) को जून 2025 सेशन के लिए फॉरेन मेडिकल्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल साइंस के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। FMGE जून 2025 क्वेश्चन पेपर के सभी सवालों की समीक्षा संबंधित क्षेत्रों के फैकेल्टी मेंबर्स द्वारा की गई थी।

परीक्षार्थी 21 अगस्त, 2025 को या उसके बाद NBEMS के आधिकारिक पोर्टल से अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "FMGE जून 2025 के क्वेश्चन पेपर में पूछे गए प्रत्येक सवाल की FMGE जून 2025 के आयोजन के बाद संबंधित जांच में कोई भी सवाल तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया है।"

FMGE जून 2025 में पास होने वाले उम्मीदवारों को आडंटी और क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन के बाद व्यक्तिगत रूप से अपना FMGE पास सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए कार्यक्रम NBEMS वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।


FMGE रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले FMGE की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

पब्लिक नोटिस सेक्शन में FMGE June Session 2025 Result लिंक चुनें।

इतना करते ही आपके स्क्रीन पर एक PDF खुलेगी।

अब "Click Here to View FMGE June 2025 Result" पर क्लिक करें।

इसके बाद रोल नंबर वाली एक नई PDF दिखाई देगी।

अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F दबाएं।

अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए PDF को सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Patwari Admit Card 2025 OUT: राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।