Get App

GATE 2026 Admit Card Released: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

GATE 2026 Admit Card Released: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले योग्य अभ्यर्थी यहां बताए जा रहे स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 5:36 PM
GATE 2026 Admit Card Released: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगी।

GATE 2026 Admit Card Released: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार था। इन उम्मीदवारों के इंतजार पर विराम लगाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने आज, 13 जनवरी, 2026 को गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल के जरिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगी। परीक्षा देश के विभन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में होगी।

एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार परीक्षा हॉल में दाखिल नहीं कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए।

इन स्टेप की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ये आसान स्टेप गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में उम्मीदवारों के लिए मददगार होगा। सभी उम्मीदवारों को गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करना चाहिए। उम्मीदवारा एडमिट कार्ड की प्रिंटेड और डिजिटल दोनों कॉपी सुरक्षित रखें। आइए जानें

  • ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें