Gujarat Board HSC 12th Result 2025: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर जाना होगा। यहां आप घर बैठे ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साइंस, जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए परिणाम जारी किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार, छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए परीक्षा हॉल में उन्हें आवंटित सीट नंबर दर्ज करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर व्हाट्सएप के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं।
