Gujarat Board SSC 10th Result 2025 OUT: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानी गुरुवार (8 मई) को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल SSC परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड SSC कक्षा 10वीं परिणाम 2025 देखने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जिसमें उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि शामिल है।
762,485 रजिस्टर्ड नियमित छात्रों में से 746,892 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 620,532 छात्र पास हुए। उम्मीदवारों का पासिंग प्रतिशत 83.08% रहा। एसएससी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा देने के पात्र होंगे।
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 87.00% रहा। जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 79.45% है। इसके अलावा, 82,313 दोबारा रजिस्टर्ड छात्र और 78,613 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 25,357 छात्र पास हुए, जिससे पासिंग प्रतिशत 32.26% रहा।
जीएसओएस (गुजरात स्टेट ओपन स्कूलिंग) कैटेगरी से 19,925 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 18,553 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5,043 छात्र पास हुए, जिससे पासिंग प्रतिशत 27.18% रही।
GSEB SSC रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर 'GSEB SSC Result 2025' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी सीट नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: अब submit बटन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपका GSEB 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।