Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार HSSC के आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
