NEET PG 2025 Exam City Slip 21 जुलाई को आएगी ईमेल पर और 31 को मिलेगा एडमिट कार्ड

NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी 2025 की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट को सिटी स्लिप उनकी ऑफिशियल ईमेल पर भेजी जाएगी। इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 8:57 PM
Story continues below Advertisement

NEET PG 2025 एग्जाम देने वाले कैंडिडेट के लिए ये खबर अहम है। इस एग्जाम के लिए सिटी स्लिप 21 जुलाई को अभ्यर्थियों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसे नेशनल बोर्ड फॉर एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जारी करेगा। यह परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एनबीईएमएस ने सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को 13 जून दोपहर 3 बजे से 17 जून रात 11:55 बजे तक परीक्षा शहर बदलने का विकल्प दिया था। इसी के आधार पर अब एग्जाम सिटी जारी किए जाएंगे।

एग्जाम सिटी की जानकारी 21 जुलाई को जारी स्लिप में होगी, लेकिन एग्जाम सेंटर का पूरा पता और बाकी जरूरी बातें एडमिट कार्ड में होगी जो 31 जुलाई, 2025 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

एनबीईएमएस की एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह केवल शहर की पर्ची है, जिसमें उनके एग्जाम सेंटर का शहर लिखा होगा। पूरा पता बाद में हॉल टिकट में जारी किया जाएगा। कैंडिडेट का अलॉट किए गए परीक्षा शहर में पूरे एड्रेस की जानकारी 31 जुलाई को जारी होने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

नीट पीजी मूल रूप से 15 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच री शेड्यूल किया गया है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जून के पहले हफ्ते में निर्देश जारी किया था। एनबीई ने कहा, "हमारे टेक्नोलॉजी पार्टनर टीसीएस ने भी इस परीक्षा को सिंगल फॉर्मेट में सबसे पहले कराने की संभावित तारीख 03.08.2025 करने का संकेत दिया था। उसके मुताबिक एग्जाम के लिए अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में काफी समय लगेगा। इसमें अच्छी क्वालिटी वाली कंप्यूटिंग, 60,000 मैनपावर, 2000 से ज्यादा अतिरिक्त एग्जाम सर्वर और सबसे जरूरी, उपयुक्त बुनियादी ढाँचे वाले परीक्षा केंद्रों की पहचान शामिल है।

एनबीई ने 3 जून को सुप्रीम कोर्ट में पेश हलफनामे में कहा था कि कुल 2,42,679 उम्मीदवार 195 परीक्षा शहरों के 448 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में, यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक, परीक्षा दे रहे थे।


TS EAMCET के फर्स्ट फेज का सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।