HPBOSE 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। बोर्ड के रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक रूप से दी जाएगी। छात्र अपना परिणाम HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकेंगे।
4 से 29 मार्च तक हुई हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षा
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2025 से शुरू होकर 29 मार्च 2025 तक चली थी। परीक्षा का आयोजन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा की शुरुआत इकोनॉमिक्स विषय से हुई थी और समापन डांस कथक/भारत नाट्यम विषय के पेपर से हुआ था।
पिछले सालों का रिजल्ट ट्रेंड
2024 में HPBOSE 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। उस साल कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 63,092 छात्र पास हुए थे। पास प्रतिशत 73.76% रहा था। टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 41 छात्र-छात्राओं को जगह मिली थी, जिनमें से 30 लड़कियां थीं।
वहीं 2023 में 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी हुआ था। उस साल कुल 1,05,369 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 83,418 सफल हुए थे। पास प्रतिशत 79.74% था। आर्ट्स में तर्निजा शर्मा, विज्ञान स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु और कॉमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर टॉपर बनी थीं।
HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2025: ऐसे करें चेक
सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘HPBOSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
नई विंडो में अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स भरें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़ी सही और समय पर जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।