IAF Agniveervayu 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट (10+2/फार्मा) इंटेक 02/2027 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक भारतीय वायुसेना भर्ती पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगिन के जरिए अपना अलॉटेड एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर, 2026 को होने वाली है।
ध्यान रखें, सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें सिर्फ उस शहर की जानकारी होती है, जहां किसी परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाता है। यह एडमिट कार्ड नहीं है। यह इसलिए जारी किया जाता है, ताकि परीक्षार्थी समय से परीक्षा शहर तक अपनी यात्रा और ठहरने का प्रबंध कर सकें। परीक्षार्थियों को अपनी सिटी स्लिप चेक कर लेनी चाहिए। अगर उनका अलॉटेड एग्जाम सेंटर उनके शहर से बाहर है, तो आने-जाने का जरूरी इंतजाम कर लेना चाहिए। भारतीय वायुसेनाकी दी गई जानकारी के मुताबिक, एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 48 से 72 घंटे पहले कैंडिडेट लॉगिन के जरिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अग्निवीरवायु सिटी स्लिप 2026: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट अपनी भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु शहर की जानकारी स्लिप चेक और डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु एडमिट कार्ड 2026
भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु एडमिट कार्ड 2026 तय एग्जाम डेट से 48 से 72 घंटे पहले मिलेगा। कैंडिडेट इस समय में अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की डिटेल्स ध्यान से देख सकते हैं।