IAF Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना की तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम और बड़ा अपडेट है। देश के रक्षा मंत्रालय ने इंडियन एयर फोर्स में भर्ती के लिए वायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) के साथ-साथ इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) के स्कोर को भी मान्यता प्रदान करने का फैसला किया है। आईएएफ द्वारा शुरू की गई नई योजना के तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट स्कोर के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
