ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के पूर्व सेंट्रल काउंसिल मेंबर (CCM) धीरज खंडेलवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अपडेट शेयर किया, जिससे पता चलता है कि सीए फाइनल मई 2026 सत्र के रिजल्ट 18 जून को घोषित किए जा सकते हैं। बता दें, खंडेलवाल इससे पहले भी रिजल्ट की तारीखों के बारे में सही शुरुआती जानकारी देते रहे हैं।
