ICAI CA 2026 Results Out: सीए इंटर और फाउंडेशन के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

ICAI CA 2026 Results Out: जो छात्र अपने स्कोरकार्ड से संतुष्ट नहीं हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ICAI के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपील करनी होगी। छात्र अपने उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की मांग कर सकते हैं, खासकर तब जब उन्हें अंकों की गणना, टोटलिंग या किसी अन्य तकनीकी गलती की आशंका हो

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
ICAI CA 2026 Results Out: ICAI की वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट और CA फाउंडेशन परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ऑल-इंडिया मेरिट लिस्ट, टॉपर्स के नाम और सेशन का ओवरऑल पास प्रतिशत भी जारी किया गया है।

CA फाउंडेशन जनवरी 2026 परीक्षा

CA फाउंडेशन की जनवरी 2026 परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के 566 केंद्रों पर हुई थी।


इतना रहा पास प्रतिशत

इस परीक्षा में कुल 1,09,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 21,099 छात्र पास हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 19.23% दर्ज किया गया है।

ऐसे चेक करें CA रिजल्ट 2026

उम्मीदवार ICAI की वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें लॉग-इन करके अपना छह अंकों का रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद वे अपने मार्क्स और क्वालिफिकेशन स्टेटस देख सकते हैं।

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट भी घोषित

ICAI ने जनवरी 2026 के CA इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा तीन श्रेणियों—ग्रुप I, ग्रुप II और दोनों ग्रुप—में आयोजित की गई थी। ग्रुप II का पास प्रतिशत 15.54% रहा, जबकि दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 9.39% दर्ज किया गया।

असंतुष्ट छात्र कर सकते हैं वेरिफिकेशन

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे ICAI के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आंसर शीट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार गणना में गलती या टोटलिंग की जांच के लिए कॉपी दोबारा चेक कराने की मांग कर सकते हैं।

CA कोर्स के चरण

ICAI का चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोग्राम कई चरणों में पूरा होता है। CA फाउंडेशन इस कोर्स की एंट्री-लेवल परीक्षा है। इसे पास करने के बाद छात्र CA इंटरमीडिएट की परीक्षा देते हैं, जो इस प्रोग्राम का दूसरा शैक्षणिक चरण होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।