ICSE 10th Improvement Result 2026: 10वीं के इंप्रूवमेंट नतीजे जारी, 24 जुलाई से डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

ICSE 10th Improvement Result 2026: सीआईएससीई ने 10वीं कक्षा के इंप्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 15 से 30 जून 2026 तक आईसीएसई परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों की डिजिटल मार्कशीट 24 जुलाई से डिजीलॉकर पर जारी हो जाएगी

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 10:48 AM
डिजिटल मार्कशीट भी 24 जुलाई, 2026 से डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगी।

ICSE 10th Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र अपनी इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है। बोर्ड ने इंडियन काउंसिल फॉर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (ICSE) 10वीं इम्प्रूवमेंट एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। 15 जून से 30 जून, 2026 तक हुई इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अब सीआईएससीई रिजल्ट्स पोर्टल के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट भी 24 जुलाई, 2026 से डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगी।

इस साल, 37 विषयों/पेपर्स में 13,032 पेपर-वाइज एंट्रीज के साथ 5,321 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जबकि 43 केंद्रों पर 185 परीक्षकों ने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया था। सीआईएससीई ने स्पष्ट किया है कि मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा में मिले अधिक अंकों को अंतिम अंक माना जाएगा।

आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?


छात्र आईसीएसई 10वीं इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • सीआईएससीई रिजल्ट्स पोर्टल cisce.org पर जाएं।
  • आईसीएसई इम्प्रूवमेंट एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026 लिंक चुनें।
  • ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
  • रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।
  • स्कूल CAREERS पोर्टल के जरिए टेबुलेशन रजिस्टर और कैंडिडेट-वाइज रिपोर्ट देख सकते हैं।

आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2026: एक नजर

परीक्षा तारीख : 15 जून से 30 जून, 2026

कुल कैंडिडेट शामिल हुए : 5,321

पेपर-वाइज एंट्री : 13,032

कवर किए गए सब्जेक्ट/पेपर : 37

एग्जाम सेंटर : 341

इवैल्यूएशन सेंटर : 43

इवैल्यूएशन करने वाले एग्जामिनर : 185

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आईसीएसई 10वीं कक्षा इम्प्रूवमेंट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि मेन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम में मिले मार्क्स में से जो ज्यादा होगा, उसे फाइनल स्कोर माना जाएगा। रिजल्ट से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, स्कूल सीआईएससीई हेल्पडेस्क से helpdesk@cisce.org पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-203-2414 पर कॉल कर सकते हैं।

Indian Army Recruitment 2026: जेईई, नीट या क्लैट का स्कोर दिला सकता है सेना में एंट्री, सीधे एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने का मिलेगा मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।