ICSE, ISC Admit Card 2026: आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा का समय पास आ रहा है। इसके साथ ही छात्रों में एडमिट कार्ड का इंतजार बढ़ रहा है। इस साल आईसीएसई की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। वहीं, आईएससी की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। समझा जा रहा है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) से जनवरी के चौथे हफ्ते में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के छात्र अपने-अपने स्कूलों से अपने एडमिट कार्ड ले सकेंगे। सीआईएससीई ने पहले ही 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, स्कूल उन्हें सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अपने स्कूलों से अपने एडमिट कार्ड ले सकेंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
सीआईएससीई जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। शिक्षक इन स्टेप्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
इस साल परीक्षा में शामिल होंगे 2.5 लाख छात्र
सीआईएससीई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लगभग 2.5 लाख छात्र आईसीएसई परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूलों से एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देखें। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो उन्हें अपने शिक्षकों से संपर्क करना चाहिए।
50 विषयों की होगी परीक्षा
आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी। आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। डेटशीट में आईसीएसई के 75 विषयों और आईएससी के 50 विषयों की परीक्षा होगी। बताया जा रहा है कि इस बार डेटशीट ऐसे तैयार की गई है कि अभ्यर्थियों पर दबाव सीमित रहेगा और वे अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं।