ICSE ISC Result 2026: इसी हफ्ते मिल जाएगा 10वीं-12वीं छात्रों को मेहनत का फल, सीआईएससीई जारी करने वाला है रिजल्ट

ICSE ISC Result 2026: 10वीं और 12वीं कक्षा के सीआईएससीई बोर्ड के छात्रों का इंतजार इसी हफ्ते खत्म होने जा रहा है। बोर्ड दोनों कक्षाओं के रिजल्ट इसी हफ्ते में जारी कर सकता है। हालांकि इस बारे में बोर्ड की तरफ से अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। आइए जानें इस बारे में क्या है मीडिया रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट घोषित करने की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

ICSE ISC Result 2026: पूरे भारत में लाखों छात्रों के लिए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE- 10वीं कक्षा) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC- 12वीं कक्षा) का इंतजार इसी हफ्ते खत्म हो सकता है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) जल्द 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट घोषित कर सकता है। सीआईएससीई ने कहा है कि रिजल्ट इसी हफ्ते उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते हैं।

सीआईएससीई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रमुख मीडिया पोटर्ल से कहा कि रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित करने की तैयारी पर फोकस करते हुए काम किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी ने यह भी साफ किया कि आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट घोषित करने की कोई तारीख तय नहीं हुई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें और सिर्फ सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शेयर किए गए अपडेट पर ही भरोसा करें।

रिजल्ट टाइमलाइन : पिछला ट्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते के बीच घोषित किए जा सकते हैं। बता दें, इस साल आईसीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक हुई थी, जबकि आईएससी की परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक हुई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्र बेसब्री से अपनी मेहनत का फल पाने का इंतजार कर रहे हैं, जो इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

cisce.org


results.cisce.org

रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  • स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, “एग्जामिनेशन” सेक्शन में “ICSE” या “ISC” पर क्लिक करें।
  • संबंधित रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अपना UID और इंडेक्स नंबर डालें।
  • “शो रिजल्ट” पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड और सेव करें।

DigiLocker पर रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

  • छात्र DigiLocker में लॉग इन करें।
  • “एजुकेशन” सेक्शन में जाएं।
  • CISCE बोर्ड चुनें।
  • जरूरी डिटेल्स डालें।
  • अपना डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

UMANG ऐप से रिजल्ट चेक करें

रिजल्ट UMANG ऐप का इस्तेमाल करके भी चेक किए जा सकते हैं:

  • UMANG ऐप खोलें।
  • लॉग इन करें या रजिस्टर करें।
  • “CISCE” सर्च करें।
  • ISC रिजल्ट 2026 चुनें।
  • अपने क्रेडेंशियल डालें।
  • अपना रिजल्ट देखें।

रिजल्ट 2026 पर मौजूद जानकारी

रिजल्ट में ये जरूरी डिटेल्स होंगी:

स्टूडेंट का नाम

यूनिक ID और इंडेक्स नंबर

सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स

कुल मार्क्स

रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)

Prachi Nigam: 10वीं बोर्ड टॉपर रही जिन प्राची निगम को फेशियल हेयर के लिए किया गया था ट्रोल, उनका 12वीं बोर्ड का स्कोर भी जान लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।