Get App

ICSE ISC Results 2026 OUT: सीआईएससीई का रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई क्रैश, यहां जानें फिर कैसे देखेंगे रिजल्ट

ICSE ISC Results 2026 OUT: सीआईएससीई ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट का लिंक लाइव होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो गई, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके अलावा मौजूद विकल्पों के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 11:59 AM
ICSE ISC Results 2026 OUT: सीआईएससीई का रिजल्ट जारी, वेबसाइट हुई क्रैश, यहां जानें फिर कैसे देखेंगे रिजल्ट
छात्र डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

CISCE ICSE-ISC Results 2026 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के साथ ही 4 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार पूरा हो गया है। आईसीएसई और आईएससी के छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिए गए इंडेक्स नंबर, यूनीक आईटी और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

रिजल्ट जारी होते ही बैठ गई वेबसाइट

आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट बैठ गई, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समय 10वीं-12वीं के लाखों छात्र एक साथ अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस जैसे विकल्प से रिजल्ट जानने की सुविधा होने से काफी राहत मिली।

सीआईएससीई ने नहीं जारी की टॉपर लिस्ट

आईसीएसई और आईएससी के लिए सीआईएससीई अब टॉपर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बने। इससे पहले साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। आखिरी बार 2023 में आईएससी की मेरिट लिस्ट आई थी।

मार्कशीट में जरूर चेक करें ये डिटेल

मार्कशीट में छात्र का नाम, यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर, स्कूल का नाम, परीक्षा का साल और हर विषय के नंबर दिए होते हैं, जिसमें एक्सटर्नल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट दोनों के अंक शामिल होते हैं। साथ ही छात्र को प्राप्त कुल अंक और पास या फेल की जानकारी भी होती है। 2026 की मार्कशीट में एक QR कोड और CISCE की आधिकारिक मुहर भी होगी, जिससे इसे आसानी से जांचा जा सकता है। यही QR कोड results.cisce.org और DigiLocker पर मिलने वाली डिजिटल मार्कशीट में भी होगा और इसे पूरे भारत में एडमिशन के लिए मान्य माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें