CUET UG 2026: इस साल होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के लिए 'एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। यह परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सिटी स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटीमेशन स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है, जहां परीक्षार्थियों को एग्जाम देने जाना होता है। इसे एडमिट कार्ड से पहले जारी किया जाता है, ताकि परीक्षार्थी यात्रा से संबंधित प्रबंध समय से कर सकें। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना है कि सिटी स्लिप में सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी होती है। यह न तो एडमिट कार्ड है और न उसका विकल्प है। परीक्षा में एडमिट कार्ड ले जाना होता है और इसके बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकता है।
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जो भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
आधार वेरिफिकेशन और जरूरी नियम
एनटीए ने उन छात्रों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं जिनका 'लाइव फोटो' आवेदन के दौरान आधार रिकॉर्ड से मैच नहीं हुआ था, या जिन्होंने अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया था। ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपना मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate) ले जाना अनिवार्य है, जो किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए।
जिन उम्मीदवारों को शहर की जानकारी स्लिप डाउनलोड करने या एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, वे एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एजेंसी के दिए गए ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर लिख सकते हैं। एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2026 से जुड़े ताजा जानकारी और घोषणाओं के लिए नियमित आधिकारिक वेबसाइट्स देखते रहने की सलाह दी है।