ICSI CSEET July 2025 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 16 जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। CSEET जुलाई 2025 के नतीजे संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिए गए है। CSEET जुलाई 2025 की परीक्षा 5 जुलाई और 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। ICSI ने CSEET 2025 जुलाई परीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। यानी सभी को वेबसाईट से ही अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा।
CSEET परीक्षा में चार पेपर होते है। बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट और करंट अफेयर्स एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। उम्मीदवारों को CSEET पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में मिनिमम 40 फीसदी अंक और सभी पेपरों के कुल अंकों में 50 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
CSEET नवंबर 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
CSEET नवंबर 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदक ICSI CSEET नवंबर 2025 परीक्षा के लिए icsi.edu या ICSI के स्मैश पोर्टल (smash.icsi.edu) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। CSEET नवंबर 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर है। जो उम्मीदवार 2026 में कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं या कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, या जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, वे CSEET परीक्षा के माध्यम से CS कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
CSEET नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर, 2025 को रखी गई है। CSEET नवंबर 2025 परीक्षा में चार पेपर बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट, और करंट अफेयर्स एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड होंगे। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।