इंडिया और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड करीब 5 साल बाद फिर से शुरू हो सकता है। दोनों देश इस बारे में बातचीत कर रहे हैं। लंबे समय से रिश्तों में तल्खी के बाद दोनों देशों के रुख में बदलाव आया है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने इस बारे में बताया। दोनों पक्षों ने साझा बॉर्डर के तय प्वाइंट्स के जरिए फिर से व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस पर बातचीत चल रही है। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।
