Trump Tariffs: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि कोई भी देश भारत को इस तरह धमका नहीं सकता। शशि थरूर ने कहा है कि हमें भी अमेरिकी निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना चाहिए। भारत से आयात पर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ का पहला चरण गुरुवार (7 अगस्त) से लागू हो गया।
