ISC revaluation results 2026 out: 12वीं के छात्र इस तरह चेक करें अपना री-इवैल्युएशन रिजल्ट, 15 जून से शुरू होगी इम्प्रूवमेंट परीक्षा

ISC revaluation results 2026 out: सीआईएससीई बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके के छात्रों का री-इवैल्युएशन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके बाद अब छात्र 15 जून से इम्प्रूमेंट परीक्षा देंगे

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 10:52 AM
आईएससी इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026, 15 जून, 2026 से शुरू होगी।

ISC revaluation results 2026 out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) से इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) दे चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 12वीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट बहुत से छात्रों ने री-इवैल्युशन के लिए अप्लाई किया था। सीआईएससीई बोर्ड ने आइएससी छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। अपनी आंसर-बुक्स की रीचेकिंग के लिए अप्लाई करने वाले छात्र अब अपने अपडेटेड रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

आईएससी रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 का जारी होना उन छात्रों के लिए एक जरूरी कदम है जो रिवाइज्ड स्कोर का इंतजार कर रहे हैं। जो छात्र अपने मूल अंकों से खुश नहीं थे और उन्होंने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया चुनी थी, वे छात्र और स्कूल जरूरी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके संशोधित नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट्स आसानी से एक्सेस करने के लिए DigiLocker पर भी उपलब्ध हैं। री-इवैल्युएशन का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सीआईएससीई बोर्ड 15 जून 2026 से इम्प्रूमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। इम्प्रूवमेंट एग्जाम बेहतर एकेडमिक रिजल्ट पाने का एक और मौका देते हैं।

ISC रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल CISCE रिजल्ट्स पोर्टल पर जाएं।
  • जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें।
  • अपडेटेड रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • आगे के रेफरेंस के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें।

आईएससी इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 15 जून से


आईएससी री-इवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही, सीआईएससीई ने कन्फर्म किया है कि आईएससी इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026, 15 जून, 2026 से शुरू होगी। एग्जाम कई विषयों में होंगे, और हर पेपर तीन घंटे का होगा। इम्प्रूवमेंट परीक्षा कार्यक्रम में मैथ, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, कंप्यूटर साइंस, साइकोलॉजी, जियोग्राफी, बिजनेस स्टडीज और कई लैंग्वेज पेपर जैसे सब्जेक्ट शामिल हैं। यह परीक्षाएं 1 जुलाई, 2026 तक चलेंगी।

इम्प्रूवमेंट एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को आधिकारिक टाइमटेबल को ध्यान से देखना चाहिए और उसके हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। ये परीक्षा छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने और अपने ओवरऑल स्कोर बढ़ाने का मौका देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।