ISRO YUVIKA 2026:9वीं के छात्रों के लिए इसरो में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कल से शुरू, रहने-खाने और टिकट का खर्च देगा इसरो

ISRO YUVIKA 2026: अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए इसरो को जानने और समझने का मौका दिया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो हफ्ते की इंटर्नशिप योजना पेश की है, जिसके लिए आवेदन कल से शुरू हो रहे हैं।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
देश के किसी भी स्कूल में 1 जनवरी, 2026 तक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने के योग्य हैं।

ISRO YUVIKA 2026: विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने बहुत रोमांचकारी मौका पेश किया है। इसके तहत देश भर के स्कूलों से चुने गए छात्रों को इसरो में दो हफ्तों के लिए इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। खास बात ये है कि चुने गए छात्रों के आने-जाने और रहने-खाने का खर्चा भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी वहन करेगी। इस खास इंटर्नशिप योजना के लिए 27 फरवरी यानी कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने अंतरिक्ष विषय में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए YUVIKA 2026 इंटर्नशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देगा। इसका मकसद कार्यक्रम का मकसद YUVIKA के तहत चुने गए छात्रों को स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पहलुओं से जोड़ना है और इस विषय के एप्लीकेशन के बारे में भी विस्तार से बताना है। यह ऐसा प्रोग्राम है जिसे साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) में रुचि बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।

9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ले सकते हैं हिस्सा

इस कार्यक्रम के तहत देश के किसी भी स्कूल में 1 जनवरी, 2026 तक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने के योग्य हैं। करने का ऑनलाइन तरीका 27 फरवरी, 2026 से शुरू होगा और 31 मार्च, 2026 तक चलेगा।

कार्यक्रम की कार्ययोजना


  • पंजीकरण 27 फरवरी से होंगे शुरू
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च
  • पहली चयन सूची 13 अप्रैल को
  • दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को
  • कार्यक्रम अवधि 11 से 22 मई तक

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदन के लिए वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर अपने पास रखें। आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो 01 जनवरी 2026 तक नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हों।

चयन प्रक्रिया

8वीं या सबसे हाल के एग्जाम में मिले अंक (50%), ऑनलाइन क्विज में प्रदर्शन (10%), और साइंस एग्जीबिशन या एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेना (लेवल के हिसाब से 2 से 10%) शामिल हैं। गांव के स्कूलों के छात्रों को अतिरिक्त 15% अंक दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन, स्काउट्स एंड गाइड्स, NCC या NSS की मेंबरशिप और ओलंपियाड में अचीवमेंट के लिए भी मार्क्स दिए जाएंगे। साथ ही, इसरो ने हर यूनियन टेरिटरी और राज्यों से न्यनतम भागीदारी दर भी तय की है।

इन केंद्रों पर होगी छात्रों की ट्रेनिंग

YUVIKA 2026 नौ सेंटर्स पर होगा, जिनमें विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, सतीश धवन स्पेस सेंटर, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर जैसे सेंटर शामिल हैं।

इसरो उठाएगा छात्रों का खर्चा

कार्यक्रम के दौरान इसरो स्टडी मटीरियल, खाने और रहने का खर्च उठाएगा। टिकट वेरिफिकेशन के बाद सेकंड AC ट्रेन के किराए या उसके बराबर बस किराए तक का ट्रैवल खर्च वापस कर दिया जाएगा।

Bihar Board Answer Sheet Checking 2026: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्रों की कॉपियों की चेकिंग, जानिए बोर्ड ने किया है क्या इंतजाम?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।