JEE Advanced 2026: आज रात 11.59 बजे तक करें आवेदन, जेईई एडवांस में अनुमान से कम छात्रों ने चुना विकल्प

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस परीक्षा 17 मई को होनी है। इसके लिए आवेदन की तारीख आज एक दिन और बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस परीक्षा के लिए काफी कम आवेदन मिले हैं। अब तक महज 1.88 लाख ने ही आवेदन किया है

अपडेटेड May 05, 2026 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अब तक महज 1 लाख 88 हजार ने ही आवेदन किया है।

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस परीक्षा के जरिए आईआईटी, आईआईआईटी और एनआईटी जैसे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। जो छात्र आखिरी तारीख बीत जाने की वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिल रहा है। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए आवेदन 5 मई को रात 11 बजकर 59 बजे तक किया जा सकता है।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड 11 मई तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि, एक चिंताजनक बात ये है कि बीते सालों की तरह इस बार भी काफी कम पात्र अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जेईई मेन में टॉप 2.50 लाख रैंक पाने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, खबरों के अनुसार इस साल इनमें से करीब 60 हजार छात्रों ने एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है।

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 2 लाख 54 हजार छात्रों ने पात्रता हासिल की थी। लेकिन अब तक महज 1 लाख 88 हजार ने ही आवेदन किया है। साल 2025 में 63 हजार और वर्ष 2024 में करीब 63700 छात्रों ने आवेदन नहीं किया था।

जेईई एडवांस्ड 2026 का शेड्यूल

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 फरवरी, रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय

पेपर-1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बते तक


पेपर-2: दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक

जेईई एडवांस्ड परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की के पास है। संस्थान की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा में पहले की ही तरह दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। प्रत्येक में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, न्यूमेरिकल वैल्यू और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

आईआईएससी बेंगलुरु भी देगा प्रवेश

इस साल जेईई एडवांस्ड रैंक का उपयोग करते हुए से आईआईएससी बेंगलुरु में भी बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। एडमिशन Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) 2026 के माध्यम से किया जाएगा।

AICTE Biannual Admission Rule 2026: साल में दो बार मिलेगा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और पॉलिटेक्निक में प्रवेश का मौका, एआईसीटीई का बड़ा फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।