JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्‍ड में सभी सफल छात्र काउंसलिंग में होंगे शाम‍िल, लेकिन ये शर्त पूरी करने पर ही पक्‍की होगी सीट

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्‍ड का रिजल्‍ट घोषित क‍िया जा चुका है। इस परीक्षा में सफल सभी छात्रों को आईआईटी रुड़की ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा में सफल सभी छात्र जोसा काउंसलिंग में हिस्‍सा ले सकेंगे, लेक‍िन उन्‍हें सीट आवंटन पक्‍का करने के लिए एक खास शर्त को पूरा करना होगा।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
जेईई एडवांस्‍ड में सभी सफल छात्र काउंसलिंग में होंगे शाम‍िल

JEE Advanced 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्‍जाम (JEE) एडवांस्‍ड 2026 का रजिल्‍ट घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में ह‍िस्‍सा लेने वाले सभी छात्रों को इंडियन इंस्‍ट‍िट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) रुड़की के एक फैसले से बड़ी राहत मिलेगी। जेईई एडवांस्‍ड का आयोजन करने वाले संस्‍थान आईआईटी रुड़की ने कहा है क‍ि परीक्षा में सफल सभी उम्‍मीदवार जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉर‍िटी (JoSAA) 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में ले सकेंगे। इसके ल‍िए उन्‍हें 12वीं के अंकों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

आईआईटी रुड़की का यह फैसला केंद्रीय माध्‍यम‍िक श‍िक्षा बोर्ड (CBSE) से शैक्ष‍िक सत्र 2025-26 में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अहम है। बता दें, सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा की मूल्‍यांकन प्रक्रिया में गड़बड़‍ियों का खुलासा होने के बाद से काफी द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र ऐसे हैं, ज‍िन्‍होंने जेईई मेन या एडवांस्‍ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन जेओएसएए काउंसलिंग के नियमों के मुताबिक, 12वीं कक्षा में उनके नंबर काफी कम हैं, ज‍िससे वे काउंसलिंग में ह‍िस्‍सा लेने योग्‍य नहीं हैं। इसलिए आईआईटी रुड़की के इस कदम को अहम माना जा रहा है।

जेओएसएए से होगा प्रमुख तकनीकी संस्थानों में सीट आवंटन

आईआईटी रुड़की की इस घोषणा के बाद अब सभी की नजर जेओएसएए काउंसलिंग पर होगी। आईआईटीए एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य प्रमुख तकनीकी संस्थानों में सीट आवंटन इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।


इस शर्त के ब‍िना कन्फर्म नहीं होगी सीट

आईआईटी रुड़की ने साफ किया है क‍ि किसी भी उम्मीदवार का अंतिम सीट कन्फर्मेशन और प्रवेश तभी मान्य होगा जब वह जेईई एडवांस्‍ड 2026 सूचना पुस्तिका में निर्धारित बोर्ड परीक्षा संबंधी पात्रता मानदंड और अन्य शर्तों को पूरा करेगा। केवल काउंसलिंग में हिस्सा लेने से दाखिला सुनिश्चित नहीं होगा। यानी सीट आवंट‍ित होने के बावजूद, छात्र अगर निर्धारित प्रतिशत या पात्रता शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका दाखिला अंतिम रूप से मंजूर नहीं किया जाएगा।

शुभम और आरोही बने जेईई एडवांस्‍ड 2026 के टॉपर

इस वर्ष जेईई एडवांस्‍ड 2026 में छात्र शुभम कुमार और आरोही देशपांडे टॉपर बने हैं। आईआईटी द‍िल्‍ली जोन के छात्र शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक हासिल किए और देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में इसी जोन से आरोही देशपांडे ने 360 में से 280 अंक हासिल किए और कॉमन रैंक लिस्ट में 77वीं रैंक प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: CBSE ने बताई कॉपी री-चेकिंग की सही तारीख, अफवाहों का किया खंडन, इस दिन से खुलेगा पोर्टल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।