JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की करेगा 17 मई को परीक्षा का आयोजन, भारतीय छात्र 23 अप्रैल से 2 मई के बीच कर सकेंगे आवेदन

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की करेगा। जेईई एडवांस्ड के लिए विदेशी छात्र 6 अप्रैल और भारतीय छात्रों 23 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई है। आइए जानें इसके बारे में जरूरी बातें

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन IIT रुड़की करेगा।

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की करेगा। संस्थान ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण विंडो और परीक्षा की तारीख का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड के लिए विदेशी छात्र 6 अप्रैल और भारतीय छात्रों 23 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 मई है। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा को लेकर इस साल कुछ नए प्रयोग किए जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईआईटी कानपुर ने एक नया योग्यता आधारित प्रश्न मॉडल तैयार किया है, जिसे इस वर्ष परीक्षा में प्रयोग के तौर पर शामिल किया जा सकता है। प्रस्तावित बदलावों का मुख्य उद्देश्य छात्रों की रटने की क्षमता के बजाय उनकी समझ, तर्क शक्ति और समस्या सुलझाने की क्षमता को परखना है। आईआईटी रुड़की से अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इस वर्ष कुछ प्रश्नों को प्रायोगिक (पायलट टेस्ट) के रूप में शामिल किया जा सकता है। इससे भविष्य में इस परीक्षा का पूरा पैटर्न बदल सकता है और परीक्षा अधिक विश्लेषणात्मक और तर्क आधारित हो सकती है। आइए जानें इस परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें, जो परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए आवश्यक हैं।

परीक्षा शेड्यूल (2026) और एडमिट कार्ड

परीक्षा की तारीख और सेशन

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को एक ही दिन दो सत्र में होगी :

पेपर 1


समय : सुबह 9:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे

पेपर 2

समय : दोपहर 2:30 बजे - शाम 5:30 बजे

उम्मीदवारों को दोनों पेपर में शामिल होना जरूरी है, कोई एक पेपर छोड़ने पर मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

पात्रता मापदंड

जेईई मेन में प्रदर्शन

सिर्फ जेईई मेन 2026 पेपर 1 (BE/BTech) में टॉप 2,50,000 में रैंक वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह नियम श्रेणी पर निर्भर नहीं करता।

प्रयासों की संख्या

एक छात्र अधिक से अधिक दो बार जेईई एडवांस्ड दे सकता है। दोनों प्रयास लगातार दो साल में होने चाहिए।

12वीं कक्षा की योग्यता

उम्मीदवार को 2025 या 2026 में पहली बार 12वीं कक्षा (या समकक्ष) की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जरूरी विषयों के साथ देनी होगी।

आइआईटी में पहले प्रवेश

जो छात्र पहले किसी आईआईटी में प्रवेश पा चुके हैं, वे जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं हैं।

परीक्षा का मोड

जेईई एडवांस्ड 2026 पूरे भारत में तय केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगा, जिससे ज्यादा छात्रों के लिए परीक्षा देना आसान होगा।

प्रवेश पत्र

एडमिट कार्ड 11 मई - 17 मई, 2026 के बीच डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन शुल्क

भारतीय नागरिक

सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवार : 1600 रुपये

एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार : 1600 रुपये

अन्य सभी उम्मीदवार : 3200 रुपये

OCI/PIO (भारत) उम्मीदवार

महिला उम्मीदवार (GEN और GEN-PwD): 1600 रुपये

ओपन (GEN-PwD): 1600 रुपये

ओपन (GEN): 3200 रुपये

विदेशी नागरिक और OCI/PIO (विदेश) उम्मीदवार

सार्क (SAARC) देशों में रहने वाले उम्मीदवार : 100 अमेरिकी डॉलर

गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार : 200 अमेरिकी डॉलर

UP Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में स्टेप मार्किंग से दिए जाएंगे अंक, जानें क्या है मूल्यांकन का यह तरीका?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।