JEE Advanced 2026 Registration Begins: देश के प्रमुख इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), एनआईटी या आईआईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र जेईई एडवांस के लिए आज 23 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक तौर से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2026 में सफलता दर्ज की है। आवेदन फॉर्म अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।
